Paryayvachi Shabd In Hindi For Class 12

क्या आप कक्षा 12 के लिए पर्यायवाची शब्दों को सर्च कर रहे हैं? Paryayvachi Shabd In Hindi For Class 12, आपको इस वेबसाइट पर मिलेगा. जो पूर्णता स्कूल के सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 

मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह आपके के लिए सर्वोत्तम साबित हो सकता है. इसके अलावा भी अगर आप कोई अन्य पर्यायवाची शब्द जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप सर्च बॉक्स में सर्च कर सकते हैं.

  1. अक्षर ☛ वर्ण, शिव, मोक्ष, ब्रम्हा.
  2. अमृत ☛ सोम, पीयुष, सुधा, अमिय, अमी. 
  3. अनाज ☛ धान्य, शस्य, अन्न, गल्ला. 
  4. अध्यापक ☛ प्रवक्ता, व्याख्याता, आचार्य, गुरु, शिक्षक.
  5. अपराध ☛ जुर्म, कसूर, दोष, जुर्म
  6. आँख ☛ अम्बक, चख दीदा, ईक्षण, विलोचन, प्रेक्षण, लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, अक्षि. 
  7. अधर ☛ रदच्छद, रदपुट, अोष्ठ, अोठ.  
  8. अज ☛ दशरथ के जनक, बकरा, ब्रम्हा, ईश्वर.  
  9. अरुण ☛ सू्र्य, सिन्दूर.  
  10. अर्थ ☛ धन, हेतु, अभिप्राय.  
  11. अनार ☛ शुकप्रिय, रामबीज, दाड़िम.  
  12. अंधा ☛ अन्ध, चक्षुविहिन, प्रज्ञाचक्षु, नेत्रहीन, सूरदास.  
  13. अंक ☛ गोद, संख्या, हृदय, नाटक का एक भाग, सर्ग.
  14. आवाज ☛ वाणी, शब्द, स्वर, ध्वनि
  15. आकाश ☛ नभ, गगन, अम्बर, आसमान.
  16. आनन्द ☛ विनोद, सुख, चैन, प्रसन्नता मोद, उल्लास, प्रमोद, हर्ष, आह्लाद.  
  17. आहार ☛ भोज्यसामग्री, भोजन, खाना, खाद्यय वस्तु.
  18. आँसू ☛ नयन नीर, अश्रु, नेत्रनीर, नयनजल, नेत्रवारि.
  19. आख्यान ☛ किस्सा, कहानी, कथा, वृत्तान्त, इतिवृत्त.  
  20. आक्षेप ☛ इल्जाम, आरोप, दोषारोपण, अभियोग.  
  21. आकाश गंगा ☛ नभगंगा, स्वर्गनदी, सुरनदी, मन्दाकिनी, नभोनदी. 
  22. आकृति ☛ आकार, चेहरा, मोहरा, नैन, नक्श, गढ़न, डील-डौल.  
  23. आकलन ☛ आगणन, कूतना, आँकना.  
  24. आँसू ☛ नयन नीर, अश्रु, नेत्रनीर, नयनजल, नेत्रवारि.  
  25. आदर्श ☛ प्रतिमान, मानक, नमूना, प्रतिरुप.  
  26. आड़ ☛ आश्रय, ओट, शरण, पर्दा, रोक.  
  27. आतंक ☛ दहशत, भीषिका, उपद्रव अतिभय, संत्रास.  
  28. आदि ☛ शुरु का, आरंभिक, प्रथम, पहला, आदिम.  
  29. आधुनिक ☛ अर्वाचीन, नूतन, नया, वर्तमानकालीन.  
  30. आधार ☛ बुनियाद, मूल, सहारा, अवलंब, जड़.  
  31. आपत् ति ☛ विपत्ति, आपदा, मुसीबत, विपदा, आफत. 
  32. इच्छा ☛ लालसा, मनोरथ चाह,उत्कंठा, वाञ्छा, रुचि, अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, तृष्णा, मर्जी, स्पृहा, लिप्सा. 
  33. इनाम ☛ परितोषिक, उपहार, पुरस्कार.  
  34. इन्द्रपुरी ☛ देवेन्द्रपुरी, सुरपुर, देवलोक, अमरावती, इन्द्रलोक. 
  35. इठलाना ☛ शान दिखाना, शेखी मारना, ऐंठना, इतराना,
  36. इच्छुक ☛ उत्सुक, उत्कंठित, अभिलाषी, लालायित, आतुर.  
  37. इशारा ☛ इंगित, सैन, निर्देश, संकेत. 
  38. इन्कार ☛ अस्वीकृति, अवंगीकरण, प्रत्याख्यान, अवंगीकार, निषेध. 
  39. इन्द्रधनुष ☛ इन्द्रधनु, सूरचाप, धनुक, शक्रचाप, सप्तकर्ण धनु. 
  40. इनाम ☛ परितोषिक, उपहार, पुरस्कार.  
  41. इन्द्रपुरी ☛ देवेन्द्रपुरी, सुरपुर, देवलोक, अमरावती, इन्द्रलोक. 
  42. इठलाना ☛ शान दिखाना, शेखी मारना, ऐंठना, इतराना,
  43. इच्छुक ☛ उत्सुक, उत्कंठित, अभिलाषी, लालायित, आतुर.  
  44. इशारा ☛ इंगित, सैन, निर्देश, संकेत.
  45. ईर्ष्या ☛ स्पर्धा, मत्सर, जलन, डाह, कुढ़न, द्वेष.  
  46. ईमानदारी ☛ सदाशयता, निष्कपटता, निश्छलता, दयनतरी.  
  47. ईख ☛ रसद, गन्ना, ऊख, रसडंड, रसाल, पैड़ी. 
  48. उपहार ☛ भेंट, सौगात, तोहफ़ा. 
  49. उपयोगी ☛ इष्टकर, कार्यकर, काम का, कारामद, उपादेय.
  50. उद्देश्य ☛ मकसद, प्रयोजन, लक्ष्य, ध्येय, निमित्त, हेतु.
  51. उथल ☛ पुथल, इन्कलाब, रद्दो, बदल, हेरा-फेरी, विप्लव, हेर-फेर, बदलाव, परिवर्तन. 
  52. उपकार ☛ परोपकार, हितसाधन, भलाई, नेकी, कल्याण,अच्छाई, हित, उद्धार. 
  53. उपजाऊ ☛ उर्वरक, उत्पादक, फलप्रद. 
  54. उपज ☛ पैदावार, फसल, कृषिफल. 
  55. उद्यत ☛ प्रस्तुत, तैयार, तत्पर. 
  56. उन्मूलन ☛ उत्सादन, निरसन, अंत, खात्मा.  
  57. उपालंभ ☛ शिकवा, शिकायत, उलाहना. 
  58. उपहास ☛ उपेक्षा, हँसी, खिल्ली, अपमान. 
  59. उल्लू ☛ लक्ष्मीवाहन, कौशिक, उलुक. 
  60. ऊसर ☛ अनुपजाऊ, अनुर्वर, सस्यहीन.  
  61. ऊँघ ☛ झपकी, अलसाई, अर्धनिद्रा, तंदा ऊँघाई. 
  62. ऊँट ☛ महाग्रीव, लम्बोष्ठ, उष्ट्र.
  63. ऊँचा ☛ ऊपर, उच्च, बुलंद, ऊर्ध्व, तुंग, उन्नत, लंबा, उत्तुंग, शीर्षस्थ, गगनचुम्बी.
  64. ऊर्जा ☛ शक्ति, ओज, स्फूर्ति.
  65. एकता ☛ एकरुपता, अभिन्नता, एकसूत्रता, अभेद, ऐक्य.
  66. एहसान ☛ आभार, अनुग्रह, कृतज्ञता.
  67. एका-एक  ☛ एकदम, अचानक, अकस्मात, सहसा, यकायक, यकबयक, यकबारगी, अचिंतित, आकस्मिक. 
  68. एक-सा ☛ समरुप, समान, एकजैसा, एकरुप, अभिन्न.
  69. कला ☛ विद्या, कौशल, फन, हुनर. 
  70. कन्या ☛ किशोरी, बालिका, कुमारी, कुँअारि, अविवाहित, बाला, अनूढ़ा. 
  71. कण्ठ ☛ गला, ग्रीवा, शिरोधरा. 
  72. कटाक्ष ☛ आक्षेप, व्यंग्य, छींटाकशी. 
  73. कबूतर ☛ कपोत, परेवा, हारीत, पारावृत, रक्तलोचन. 
  74. कच्चा ☛ अनपका, अपक्व, अप्रौढ़, कालपूर्व, अपरिपुष्ट. 
  75. कब्ज ☛ मलबद्धता, मलावरोध, मलबंध, कोष्ठबद्धता, बद्धकोष्ठ. 
  76. कथन ☛ विचार, मत, बयान, कथनी, वक्तव्य. 
  77. कटु ☛ तेज, कडवा, तीखा, रुखा, चरपाए, कर्कश, पेरुष, कड़ा, कठोर, रुक्ष, तीक्ष्ण.
  78. कमल ☛ जलज, नीरज, नलिन, उत्थल, इन्दीवर. 
  79. कर ☛ शुल्क, मालगुजारी, महसूल.
  80. खबर ☛ जानकारी, सूचना, समाचार, संदेश, हालचाल, वृत्तान्त.
  81. खग ☛ पक्षी, विहग, विहंग, चिड़िया, पंक्षी, शकुनि, पखेरु, द्विज. 
  82. खल ☛ दुर्जन, दष्ट, पामर, नीच, कुटिल, शठ, अधम, धूर्त नृशंस.
  83. गरीब ☛ कंगाल, निर्धन, दरिद्र, दीन, अकिंचन.
  84. गाय ☛ गौ, गौरी, गऊ, धेनु, गइया, भद्रा, सुरभि, दोग्धी.
  85. गरीब ☛ कंगाल, निर्धन, दरिद्र, दीन, अकिंचन. 
  86. गर्भाशय ☛ गर्भ, पेट, बच्चेदानी, जठर, उदर. 
  87. गाँव ☛ ग्राम, बस्ती, देहात, पुरवा, मौजा. 
  88. गीला ☛ भीगा, तर, नभ, आर्द्र, क्लिग्न. 
  89. गदहा ☛ धूसर, गधा, खर, गर्दभ, रासभ, बेसर, चक्रीवान, वैशाखनन्दन. 
  90. गूढ़ ☛ गहन, जटिल, कठिन, पेचीदा, दुर्बोध, संलिष्ट, दुरुह.
  91. घड़ा ☛ कुंभ, घट, कलश, गगरी, गगरा.
  92. घर ☛ गृह, सदन, गभवन, निकेतन ,निवास
  93. घुमक्कड़ ☛ पर्यटक, घुमन्तू, सैलानी, विचरणशील, यायावर, रमता. 
  94. घिनौना ☛ घृणित, घृण्य, घृणास्पद, गर्हित, गंदा, हेय, वीभत्स.
  95. चन्द्रमा ☛ विधु, विभाकर, इन्दु, शशि, शशांक, सुधाकर. 
  96. चतुर ☛ होशियार, निपुण, विज्ञ, दक्ष, कुशल, पटु, सयाना, प्रवीण, निष्णात, नागर.
  97. चाँदी ☛ रजत, रुक्म, रुपक, रुपा, रौप्य, गातरुप, नौध, चन्द्रहास. 
  98. चंदन ☛ दारुसार, दिव्यगंध, हरिगंध, मलय, मलयज. 
  99. चोटी ☛ शिखर, शिरोबिन्दु, शीश, श्रृंग, तुंग, परकोटि, सानु. 
  100. चोर ☛ तस्कर, दस्यु, खनक, कभिज, मोषक, कुम्भिल, रजनीचर. 
  101. चाटुकारी ☛ चापलूसी, खुशामद, चिरौरी, चमचागीरी, मिथ्या प्रशंसा.
  102. छोह ☛ स्नेह, प्रेम, दुलार, प्यार, ममता, मोहब्बत.
  103. जल ☛ पानी, नीर, वारि, पय, अम्बु, तोय, जीवन, सांरग, आब, अमृत, धनरस, वन, सलिल, विंष, सर्वमुख, उदक, शम्बर.
  104. जानकी ☛ वैदेही, सीता, जनकतनया, जनकात्मजा, जनकसुता.
  105. जमुना ☛ यमुना, कालिन्दी, सूर्यतनया, रविनन्दनी, सूर्यसुता, तरणिजा, कृष्णा, रवितनया, अक्रजा.
  106. झण्डा ☛ ध्वजा, निशान, पताका, केतु. 
  107. झरना ☛ जलप्रपात, प्रपात, निर्झर, उत्स, स्रोत, प्रस्रवण.
  108. टीस ☛ कष्ट, कसक, हूक, पीड़ा, दर्द, शूल. 
  109. टीका ☛ व्याख्या, विवृत्ति, वृत्ति, भाषांतरण, भाष्य. 
  110. टीमटाम ☛ धूमधाम, ठाठबाट, समारोह, बाह्याडम्बर, आडम्बर.
  111. ठिठोली ☛ उपहास, मजाक, फबती, व्यंग्योक्ति, व्यंग्य. 
  112. ठगी ☛ प्रतारणा, फरेब, मायाजाल, जालसाजी, वंचना. 
  113. ठग ☛ प्रवंचक, वंचक, प्रतारक, जालसाज, अड़ीमार. 
  114. ठौर ☛ जगह, ठिकाना, स्थल, स्थान. 
  115. ठीक ☛ उपयुक्त, मुनासिब, उचित, समीचीन.
  116. डर ☛ खौफ, भय, आतंक, त्रास, भीति. 
  117. डाकू ☛ डकैत, लुटेरा, साहसिक, लुंठक, दस्यु, बटमार. 
  118. डायरी ☛ दैनिकी, रोजनामचा, दैनंदिनी. 
  119. डरावना ☛ खौफनाक, भयंकर, भयावह, भयानक, दहशतनाक.
  120. डोरी ☛ रस्सी, सुतली, जेवरी, डोर, तनी. 
  121. डाँवाडोल ☛ अस्थिर, असन्तुलित, अदृढ़, ढीला, विचलित, ढुलमुल. 
  122. डीलडौल ☛ बनावट, रुप, रचना, आकृति, गढ़न, गठन
  123. तन्मयता ☛ एकाग्रता, लगन, ध्यानमग्नता, तल्लीन, तल्लीनता, लवलीनता. 
  124. तन्मय ☛ लवलीन, लीन, मग्न, ध्यानमग्न, तल्लीन. 
  125. तामरस ☛ नीरज, पंकज, कमल, सरसिज, इन्दीवर, पुण्डरीक. 
  126. तीखा ☛ तेज, पैना, तीक्ष्ण, प्रखर. 
  127. तेज ☛ तीव्र, द्रुत, क्षिर्प. 
  128. तानाशाह ☛ अधिनायक, डिक्टेटर, निरंकुश शासक. 
  129. तोता ☛ सुग्गा, सुआ, शुक, प्रिय, कीर, दाड़िम, रक्ततुण्ड. 
  130. तत्पर ☛ तैयार, मुस्तैद, संन्नद्ध, कटिबद्ध, उद्यत. 
  131. तारतम्य ☛ क्रम, परम्परा, सिलसिला. 
  132. तरुण ☛ जवान, युवक, नवयुवक, युवा, नवजवान. 
  133. तादात्म्य ☛ एकरुपता, एकात्मक, एकान्विता,
  134. त्रुटि ☛ भूल, चूक, गलती. 
  135. त्रास ☛ भय, आतंक, डर, भीति, आशंका.
  136. टीका ☛ व्याख्या, विवृत्ति, वृत्ति, भाषांतरण, भाष्य.
  137. ठगी ☛ प्रतारणा, फरेब, मायाजाल, जालसाजी, वंचना.
  138. दण्ड ☛ सजा, जुर्माना, हर्जाना, अर्थदण्ड.
  139. धन ☛ पैसा, दौलत, माल, द्रव्य, माया, रुपया-पैसा, सम्पदा.
  140. धरती ☛ पृथ्वी, भू, भूमि, वसुंधरा
  141. नदी ☛ नदिया, तरिणी, सरिता, स्रोतस्विनी, निर्झरिणी, तरंगिणी, तरनी, लहरी, सरी, तरंगवती, निम्नगा, लरमाला, अपगा, तटिया, कल्लोलिनी, पयस्विनी.
  142. नरम ☛ मुलायम, कोमल, नाजुक, मृदुल.
  143. नरेन्द्र ☛ भूपति, राजा, नरपति, भूप, भूपाल, नरेश. 
  144. नष्ट ☛ ध्वस्त, बर्बाद, बेकार, चौपट, टूटा-फूटा. 
  145. नश्वर ☛ विनाशी, नाशाधीन, नाशवान्, अनित्य, मरणशील. 
  146. नाम ☛ प्रसिद्धि, ख्याति, यश, बड़ाई,  मशहूरी, शेहरत, कीर्ति.
  147. निर्मल ☛ साफ, स्वच्छ, शुद्ध.
  148. नेता ☛ सरदार, मुखिया, अग्रणी, प्रधान, अगुआ.
  149. पड़ोसी ☛ प्रतिवासी, प्रतिवेशी, हमसाया.
  150. पक्षी ☛ परिन्दा, पंछी, द्विज, खग, चिड़िया, अंडज, विहग, विहंग, पतंग, पखेरु, शकुनि, शकुन्त.
  151. पढ़ाई ☛ अध्ययन, पठन☛पाठन, विद्याभ्यास.
  152. पर्वत ☛ पहाड़, भूमिधर, भूधर, नग, गिरि, शैल, मेरु, तुंग, धराधर, महीधर, अचल.
  153. पिता ☛ बाप, वालिद, तात, जनक.
  154. पुष्प ☛ फूल, सुमन, कुसुम, प्रसून
  155. पेड़ ☛  वृक्ष, पादप, तरु. 
  156. फौरन ☛ तुरन्त, जल्दी, शीघ्र, तत्काल, त्वरित, तत्क्षण. 
  157. फणी ☛ साँप, सर्प, नाग, फणधर, उरग.
  158. बगीचा ☛ बाग, उद्यान, वाटिका, फुलवारी, निकुंज, कुंज, उपवन.
  159. बलवान ☛ बलशाली, बली, शक्तिशाली, ताकतवर, जोरावर, सबल.
  160. बादल ☛ अभ्र, मेघ, धर, जलद, जलधर, वारिधर, बलाधर, पयोधर, नीरद, पयोदि, परजन्य, सारंग, जीमूत.
  161. बड़ा ☛ विशाल, लम्बा, चौड़ा, वृहत्.
  162. बन्दर ☛ वानर, कपीश, कपि, हरि, मर्कट, कीश, शाखामृग. 
  163. बचपन ☛ बाल्यावस्था, लड़कपन, बचपना, बालपन.
  164. बलिदान ☛ कुर्बानी, आत्मोत्सर्ग, जीवनदान, प्राणन्यौछावर, प्राणाहुति, प्राणोत्सर्ग. 
  165. बिजली ☛ विद्युत, चंचला, चपला, चम्पा, तडित, दामिनी, अशिन, क्षणप्रभा, कांचनवली, सौदामिनी, धनवल्ली. 
  166. बहादुर ☛ वीर, शूर, सूरमा, भट, जवांमर्द. 
  167. बलात्कार ☛ बलात्संभोग, सतीत्वहरण, शीलहरण, शीलभंग, शीलाघात, बल☛प्रयोग.
  168. भाँड ☛ मसखरा, जोकर, विदूषक. 
  169. भाल ☛ माथा, कपाल, ललाट, मस्तक. 
  170. भाग ☛ हिस्सा, अंग, अंश, ठुकड़ा, खण्ड, अवयव. 
  171. भाग्य ☛ मुकद्दर, किस्मत, तकदीर, नसीब, प्रारब्ध. 
  172. भारी ☛ वजनदार, वजनी, बोझिल. 
  173. भारत ☛ हिन्दुस्तान, भारतखण्ड, जम्बूद्वीप, आर्यावर्त्त.
  174. मनुष्य ☛ मानव, इन्सान, मनुज, मानुष, नर, मर्त्य.
  175. माँ ☛ माता, मैया, माईं, अम्मा, मातु, जननी, जन्मदात्री, मातृ, मातरि, महतारी, जनयित्री, धात्री, प्रसू, अम्ब, अम्बिका.
  176. मानव ☛ मनुष्य, आदमी, नर
  177. मित्र ☛ सखा, सहचर, साथी, दोस्त
  178. योग्य ☛ कुशल, काबिल, सक्षम, कार्यक्षम, उपयुक्त, क्षम, दक्ष, निष्णात.
  179. युद्ध ☛ लड़ाई, जंग, रण, समर, संग्राम.
  180. युवती ☛ किशोरी, सुन्दरी, तरुणी, नवयौवना, श्यामा, नवोढ़ा, यौवनवती, रमणी. 
  181. युवावस्था ☛ यौवन, जवानी, तारुण्य. 
  182. यौगिक ☛ मिश्र, संश्लिष्ट, संयुक्त, जुड़ा हुआ, मिला हुआ.
  183. रोजगार ☛ धंधा, व्यवसाय, कारबार.
  184. लाभ ☛ नफा, फायदा, मुनाफा, प्राप्ति. 
  185. लहर ☛ लहरी, तरंग, हिलोरी, वेग, प्रवाह, ऊर्मि, वीचि. 
  186. लाचार ☛ बेचारा, बेबस, मजबूर, बाध्य, विवश, निरीह, निरूपाय.
  187. वायु ☛ समीर, पवन, हवा, अनिल, वात, मारुत.
  188. विराम ☛ विश्राम, आराम, अटकाव, ठहराव.
  189. सदा ☛ सदैव, हमेशा, हरदम, नित्य, निरंतर, चिरन्तर.
  190. विद्यालय ☛ शिक्षालय, स्कूल, पाठशाला, मदरसा
  191. शरीर ☛ देह, तन, काया, अंग, बदन, गात, वपु.
  192. श्मशान ☛ मसान, मरघट, दाहस्थल, कब्रगाह.
  193. षड्यन्त्र ☛ साजिश, अभिसंधि, दुरभिसंधि, कुचक्र.
  194. सूर्य ☛ रवि, सूरज, दिवाकर. 
  195. संवाद ☛ बातचीत, वार्तालाप, सम्भाषण. 
  196. संसार ☛ जग, जगत्, जगती, विश्व, दुनिया, इहलोक.
  197. हाथ ☛ हस्त, कर, पाणि. 
  198. हाथी ☛ गज, गजेंद्र, गयन्द, हस्ती, करी, कुंजर, दन्ती, द्विरद, द्विप, नाग, कुम्भी, सिन्धुर, मतंग, वारण, व्याल, वितुण्ड.
  199. हर्ष ☛ खुशी, आनंद, आमोद, प्रसन्नता, आह्लाद. 
  200. हर्षित ☛ खुश, प्रसन्न, प्रफुल्ल, प्रमुदित, आह्लादपूर्ण.
प्रसिद्ध पर्यायवाची शब्द Animals Paryayvachi Relatives Paryayvachi पर्यायवाची शब्दों को अक्षर से खोजें Class Wise Paryayvachi Download Free Paryayvachi e-Book

अगर आपको पर्यायवाची शब्दों का PDF वर्जन ई-बुक चाहिए तो आप Free डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है.

Similar Posts