ब – अक्षर से पर्यायवाची शब्द

अक्षर से पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं. 

  • बलवा- फसाद, दंगा, मार-काट, खून-खराबा, उपद्रव. 
  • बलवान- बलशाली, बली, शक्तिशाली, ताकतवर, जोरावर, सबल. 
  • बन्धन- नियंत्रण, रोक, कैद, रुकावट, बाधा. 
  • बन्दर- वानर, कपीश, कपि, हरि, मर्कट, कीश, शाखामृग. 
  • बचपन- बाल्यावस्था, लड़कपन, बचपना, बालपन. 
  • बलराम- बलवीर, बलभद्र, हलधर, बलदेव, हलायुध, श्यामबन्ध, हली, रेवतीरमण, रोहिणेय. 
  • बगीचा- बाग, उद्यान, वाटिका, फुलवारी, निकुंज, कुंज, उपवन. 
  • बलिदान- कुर्बानी, आत्मोत्सर्ग, जीवनदान, प्राणन्यौछावर, प्राणाहुति, प्राणोत्सर्ग. 
  • बिजली- विद्युत, चंचला, चपला, चम्पा, तडित, दामिनी, अशिन, क्षणप्रभा, कांचनवली, सौदामिनी, धनवल्ली. 
  • बहादुर- वीर, शूर, सूरमा, भट, जवांमर्द. 
  • बलात्कार- बलात्संभोग, सतीत्वहरण, शीलहरण, शीलभंग, शीलाघात, बल-प्रयोग. 
  • वसन्त- ऋतुराज, ऋतुपति, कुसुमाकर, माधव, मधुमास. 
  • बहुतायत- अधिकता, आधिक्य, बहुलता, प्रचुरता, सरसाई. 
  • बहुत- अधिक, ज्यादा, अपार, प्रचुर, अत्यन्त, प्रभूत, बहुल, विपुल, अनेक, अति, अपरिमित, असंख्य, अतीव, अमित, इफरात. 
  • बहेलिया- शिकारी, आखेटक, लुब्धक, अहेरी, व्याघ्र. 
  • बाल- केश, चूल, चिकुर, कच, चूड़ा, कुंतल, शिरोरुह. 
  • बाल- बालक, लड़का, बच्चा. 
  • बाण- तीर, इषु, तोमर, शर, नाराच, सायक, अाशुग, शिलीमुख, विशिख. 
  • बादल- अभ्र, मेघ, धर, जलद, जलधर, वारिधर, बलाधर, पयोधर, नीरद, पयोदि, परजन्य, सारंग, जीमूत. 
  • बारिश- वर्षा, बरसात, पावस, बरखा, मेह, वृष्टि. 
  • बालिका- बाला, लड़की, कन्या, बच्ची. 
  • बियावान- वीरान, सुनसान, उजाड़, जनशून्य, निर्जन. 
  • बीमारी- मर्ज, रोग, व्याधि. 
  • बुढ़ापा- वृद्धावस्था, वृद्धत्व, वार्द्धक्य, जरा, जीर्णावस्था. 
  • बड़ा- विशाल, लम्बा-चौड़ा, वृहत्. 
  • बुद्धि- अक्ल, जेहन, समझ, प्रज्ञा, मति, मेघा. 
  • बुद्धू- नासमझ, नादान, गोबर-गणेश, मंदमति, बेअक्ल, उल्लू, जड़, बुद्धिहीन, मूर्ख, भोंदू. 
  • बुनियाद- आधार, जड़, नींव, मूल. 
  • बेटा- पुत्र, पूत, लाल, सूनु, सुवन, नन्दन, तनय, तनुज, आत्मज. 
  • बेदर्द- क्रूर, निर्दय, निष्ठुर, अकरुण, निर्मम, दयाहीन. 
  • बेडौल- बदसूरत, भद्दा, कुरुप, बदशक्ल, भौंडा. 
  • बेशुमार- अनगिनत, असंख्य, अगणित. 
  • बेसुध-  अचेत, मूर्च्छित, बेहोश, निश्चेष्ट, संज्ञाहीन. 
  • बेशर्म- निर्लज्ज, ढीठ, बेहया, धृष्ट, घड़ा, चिकना. 
  • बोध- विवेक, समझ, बुद्धि, ज्ञान, जानकारी. 
  • ब्राह्मण- भूसुर, विप्र, महीसुर, द्विज, भूदेव. 
  • ब्रह्माण्ड- संसार, दुनिया, विश्व, जगत्, जगती. 
  • ब्रह्मा- प्रजापति, गिरापति, पितामह, चतुरानन, विरंचि, विधाता, विधना, विधि, लोकेश, स्रष्टा, हिरण्यगर्भ, हंसवाहन, स्वयंभू, आत्मभू, कर्त्तार, नाभिजन्मा, सदानन्द, अण्डज, कमलासन. 
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं
Synonym को हिंदी भाषा में पर्यावाची या समानार्थी कहते हैं. हिंदी भाषा में भी कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिन का अर्थ दूसरे शब्द के लगभग समान अर्थ होते हैं उसे Synonym Word यानी पर्यावाची शब्द कहते हैं. पर्यावाची शब्द का परिभाषा – समान अर्थ रखने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं. उदाहरण के तौर पर अनुपम का मतलब अनोखा होता है और आदित्य का मतलब यूनिक होता है. अनुपम एवं आदित्य के लगभग समान अर्थ हैं इसलिए यह दोनों शब्द पर्यायवाची शब्द है. 
पर्यायवाची शब्दों का ज्ञान क्यों आवश्यक है?
लेखन में लगातार एक ही शब्द का प्रयोग करने से लेखन उबाऊ हो जाता है. जिससे पढ़ने वाले को नयापन नहीं लगता है. पढ़ने वाले की दृष्टि से अगर उसे पर्यायवाची शब्द का सही मतलब समझ में आएगा तो भाषा की समझ बेहतर हो जाती है. भाषा की सुंदरता एवं आदित्यता बनाए रखने के लिए पर्यायवाची शब्द का प्रयोग आवश्यक माना होता है. लेकिन इसका प्रयोग ध्यान पूर्वक करना चाहिए. उचित शब्दों का चयन करना अति आवश्यक होता है.

Similar Posts