व – अक्षर से पर्यायवाची शब्द

अक्षर से पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं. 

  • वन- जंगल, अरण्य, अटवी, विपिन, कान्तार, कानन. 
  • वंश- खानदान, कुल, घराना. 
  • वक्ष- वक्षस्थल, छाती, सीना, उर, उदरस्थल. 
  • वक्ता- भाषणकर्ता, प्रवक्ता, व्याख्याता, वाचक. 
  • वक्र- तिर्यक, तिरछा, टेढ़ा, कुटिल. 
  • वर- मुख्य, प्रधान, श्रेष्ठ, उत्तम, उत्कृष्ट, सर्वोपरि. 
  • वरण- चयन, चुनाव, छँटाई. 
  • वचन- वादा, प्रण, बात, कथन, उक्ति. 
  • वर्ग- समूह, समुदाय, सम्प्रदाय, श्रेणी, जमात, कोटि. 
  • वर्ष- साल, बरस, अब्द, वत्सर. 
  • वर्षा- बरसात, बारिश, बरखा, वर्षाकाल, वर्षाऋतु, मेह, पावस, वृष्टि, चौमासा. 
  • वर्जित- निषेधित, निषिद्ध, प्रतिषेधित, मना, बाधित, वर्जना. 
  • वर्णन- चित्रण, निरूपण, बयान, वृत्तांत, विवेचन. 
  • वातावरण- पर्यावरण, परिवेश, वायुमंडल. 
  • वस्त्र- कपड़ा, चीर, चैल, पट, वसन, अम्बर. 
  • वस्तु- पदार्थ, चीज, द्रव्य. 
  • वस्तुतः- यथार्थतः, वास्तव में, सचमुच, दरअस्ल. 
  • वल्लभ- पति, प्रिय, प्रियतम, नाथ, प्राणनाथ, प्राणेश्वर. 
  • वांछित- अभीष्ट, अभिलषित, अभिप्रेत, अभीप्सित, अपेक्षित, ईप्सित, चाहा हुआ. 
  • वास- घर, गृह, निवास, आवास, मकान, भवन, निकेतन, सदन. 
  • वाणी- बोली, बात, वचन, भाषा. 
  • वायु- समीर, पवन, हवा, अनिल, वात, मारुत. 
  • वास्तविक- असलियत, सत्यता, यथार्थता, सचमुच. 
  • वादविवाद- बहस, तर्क-वितर्क, विमर्श, शास्त्रार्थ, मुबाहिसा, वादानुवाद. 
  • विकार- बुराई, खराबी, बिगाड़, दोष, विकृति. 
  • विज्ञ- समझदार, जानकार, ज्ञानी, पंडित, बुद्धिमान, विद्वान. 
  • विगत- अतीत, व्यतीत, बीता, गया हुआ. 
  • विद्या- शिक्षा, ज्ञान, गुण, इल्म, सरस्वती, कर्णिका. 
  • विद्यालय- विद्यामन्दिर, पाठशाला, स्कूल, मदरसा, शिक्षालय, शिक्षणसंस्थान. 
  • विधि- रीति, प्रणाली, शैली, चाल, तरीका, नियम, पद्धति. 
  • विधाता- ब्रह्मा, विधि, विरञ्चि, स्रष्टा, अब्जयोनि. 
  • विष्णु- विधु, विश्वरुप, विश्वम्भर, वनमाली, गरुड़ध्वज, अच्युत, जनार्दन, चक्रपाणि, चक्रधर, गदाधर, मुकुन्द, नारायण, दामोदर, माधव, गोविन्द, लक्ष्मीपति, इन्दिरापति, रमापति, जलाशायी, उपेन्द्र, पीताम्बर, चतुर्भुज, मधुरिपु, रमेश, मुरारी, शंखधर, हृषिकेश, केशव. 
  • विपन्न- विपत्तिग्रस्त, दुःखी, पीड़ित, व्यथित, अार्त. 
  • विपत्ति- विपदा, आपदा, संकट, आफत, मुसीबत. 
  • विनाशी- विनाशशील, नश्वर, अनित्य, मरणशील, मरणधर्मी. 
  • विनिमय- आदान-प्रदान, अदला-बदली, लेन-देन, व्यतिहार. 
  • विपरीत- उल्टा, खिलाफ, प्रतिकूल, विरुद्घ. 
  • विफल- निरर्थक, निष्फल, व्यर्थ, बेकार, फलरहित. 
  • विमल- निर्मल, पवित्र, पावन, स्वच्छ, विशुद्ध. 
  • विमान- हवाईजहाज, वायुयान, खग, उड़नखटोला, नभयान. 
  • विभा- प्रभा, आभा, चमक, शोभा, कान्ति. 
  • विवाह- शादी, ब्याह, गठबंधन, निकाह, गठजोड़, परिणय, पाणिग्रहण. 
  • विधवा- राँड, पतिहीना, पतिविहीना, पतिरहिता, अनाथा. 
  • विलास- वासना, भोग, सुखभोग, आनन्द, सन्तुष्टि. 
  • विलासी- भोगी, कामी, कामुक, लम्पट, विषयी. 
  • विभोर- मस्त, मग्न, मुग्ध, लीन, तल्लीन. 
  • विभिन्न- विविध, भिन्न-भिन्न, तरह-तरह का, नाना प्रकार, भाँति-भाँति का. 
  • विमुक्त- आजाद, स्वतंत्र, रिहा, बरी, उन्मुक्त, स्वच्छन्द. 
  • विमुख- बेलाग, उदासीन, तटस्थ, विरक्त, अनासक्त. 
  • विरद- गुणवर्णन, गुणगान, यशोगान, कीर्ति, प्रशस्ति. 
  • विरक्ति- उदासीनता, अनासक्ति, विमुखता, निर्लिप्तता, विराग. 
  • विराम- विश्राम, आराम, अटकाव, ठहराव. 
  • विवश- बेबस, मजबूर, लाचार, असहाय, बाध्य. 
  • विलोम- विरुद्ध, विपरीत, प्रतिलोम, उलटा, खिलाफ, प्रतिकूल. 
  • विवेचन- निरुपण, जाँच, समीक्षण, मीमांसा. 
  • विवरण-  वर्णन, ब्यौरा, खुलासा, तफसील. 
  • विशिष्ट- श्रेष्ठ, मुख्य, प्रधान, गणमान्य. 
  • विशद- स्पष्ट, साफ, प्रकट, व्यक्त. 
  • विष्टा- मल, पुरीष, गूह. 
  • विष- जहर, गरल, कालकूट, हलाहल, माहुर. 
  • विषम- असंगत, अनमेल, असमान, बेमेल, बेजोड़. 
  • विषम- उग्र, भयंकर, भीषण, भयावह, खौफनाक. 
  • वीर्य- धातु, शुक्र, सार, तेज, जीवन, बीज. 
  • विस्तृत- फैला हुआ, लंबा-चौड़ा, विशाल, विस्तीर्ण. 
  • विह्वल- बेचैन, आकुल, व्याकुल, व्यग्र, विक्षुब्ध. 
  • वृत्त- गोला, घेरा, मण्डल. 
  • वृत्ति- रोजी, रोजगार, जीविका धन्धा, पेशा. 
  • वृत्तान्त- हाल, समाचार, खबर. 
  • वृथा- व्यर्थ, बेकार, निरर्थक, बेफायदा, निष्प्रयोजन, निष्प्रयोज्य. 
  • वृक्ष- पेड़, गाँछ, शाखी, पादप, विटप, रुख, द्रुम. 
  • वृद्धि- उन्नति, विकास, बढोत्तरी, बढ़ती, प्रसार, वर्द्धन. 
  • वेशभूषा- पोशाक, पहनावा, लिबास, परिधान. 
  • वेश्या- तवायफ, रण्डी, सदासुहागिन, वारांगना, पतुरिया, चञ्चला, गणिका. 
  • वेतन- पगार, तनख्वाह, तलब. 
  • वैचित्र्य- अजूबा, अनोखापन, अनूठापन, निरालापन, विलक्षणता. 
  • वैभव- सम्पत्ति, सम्पदा, सम्पन्नता, समृद्धि, धन-दौलत, एेश्वर्य.
  • वैश्य- व्यापारी, बनिया, लाला, आपणिक, सौदागर, वणिक, वनिकया. 
  • व्यथित- दुःखी, पीड़ित, कष्टापन्न, वेदनाग्रस्त, क्लेशित. 
  • व्यभिचारिणी- छिनार, कुलटा, स्वैरिणी, पुंश्चली. 
  • व्यवधान- अड़चन, बाधा, रोड़ा, अवरोध, विघ्न. 
  • व्यवस्था- बन्दोबस्त, आयोजन, इन्तजाम, प्रबन्ध. 
  • व्याख्या- वर्णन, विवेचन, टीका. 
  • व्याघ्र- शिकारी, आखेटक, बहेलिया, लुब्धक. 
  • व्रीड़ा- शर्म, हया, लाज, लज्जा, संकोच. 
  • व्रत- संकल्प, प्रतिज्ञा, दृढ़निश्चय. 
  • विद्युत- बिजली, चपला, चम्पा, चञ्चला, छटा, तड़ित, दामिनी, सौदामिनी, अंशिन, घनवल्ली, बीजुरी, काञ्चन, कौंधा, क्षणप्रभा.
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं
Synonym को हिंदी भाषा में पर्यावाची या समानार्थी कहते हैं. हिंदी भाषा में भी कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिन का अर्थ दूसरे शब्द के लगभग समान अर्थ होते हैं उसे Synonym Word यानी पर्यावाची शब्द कहते हैं. पर्यावाची शब्द का परिभाषा – समान अर्थ रखने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं. उदाहरण के तौर पर अनुपम का मतलब अनोखा होता है और आदित्य का मतलब यूनिक होता है. अनुपम एवं आदित्य के लगभग समान अर्थ हैं इसलिए यह दोनों शब्द पर्यायवाची शब्द है. 
पर्यायवाची शब्दों का ज्ञान क्यों आवश्यक है?
लेखन में लगातार एक ही शब्द का प्रयोग करने से लेखन उबाऊ हो जाता है. जिससे पढ़ने वाले को नयापन नहीं लगता है. पढ़ने वाले की दृष्टि से अगर उसे पर्यायवाची शब्द का सही मतलब समझ में आएगा तो भाषा की समझ बेहतर हो जाती है. भाषा की सुंदरता एवं आदित्यता बनाए रखने के लिए पर्यायवाची शब्द का प्रयोग आवश्यक माना होता है. लेकिन इसका प्रयोग ध्यान पूर्वक करना चाहिए. उचित शब्दों का चयन करना अति आवश्यक होता है.

Similar Posts