उ – अक्षर से पर्यायवाची शब्द

अक्षर से पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं. 

  • उचित- संगत, वाजिब, उपयुक्त, ठीक, समीचीन, मुनासिब.  
  • उकसाना- उद् बाधित करना, उभारना, उत्तेजित करना, उत्साहित करना. 
  • उग्र- प्रचण्ड, प्रबल, तेज.  
  • उत्कर्ष- चढ़ाव, उत्क्रमन, उठाव, उन्नति, उन्मेष, उत्थान, अभ्युदय, आरोह.  
  • उत्पात- उपद्रव, ऊधम, बखेड़ा, टंटा, शरारत. 
  • उजाड़- सुनसान, निर्जन, वीरान, वियाबान, बरबाद, खण्डहर. 
  • उत्सव- त्यौहार, मंगलकार्य, पर्व, जलसा, समारोह. 
  • उत्पति्त- उद् भव, पैदाइश, जन्म, उद् गम, आविर्भाव.  
  • उत्कंठा- लालसा, आतुरता, चाव, उत्सुकता, प्रबल इच्छा. 
  • उत् तम- श्रेष्ठ, प्रवर, बढ़िया, उत्कृष्ट, प्रकृष्ट. 
  • उत्थान- उत्कर्ष, उठाव, आरोह, चढ़ाव, उत्क्रमण. 
  • उद् धार- छुटकारा, मुक्ति, मोक्ष, निस्तार, अपमोचन, निर्वाण. 
  • उदार- दरियादिल, महामना, महाशय, उदारचेता. 
  • उद्यम- मिहनत, श्रम, अध्यवसाय, परिश्रम, मेहनत, पुरुषार्थ, व्यवसाय, उद्योग, व्यापार, धन्धा. 
  • उन्नति- उत्थान, प्रगति, तरक्की, विकास, बढ़ती. 
  • उनींदा – निंदासा, निद्राप्रवण, तंद्रालु, निद्रालु, ऊँघना. 
  • उपहार- भेंट, सौगात, तोहफ़ा. 
  • उपवास- फाका, निराहार, व्रत, अनशन, लंघन. 
  • उपयुक्त- मुनासिब, वांछनीय, ठीक, वाजिब, उचित, संगत. 
  • उपयोगी- इष्टकर, कार्यकर, काम का, कारामद, उपादेय. 
  • उपस्थित- हाजिर, मौजूद, विद्यमान, प्रस्तुत, वर्तमान. 
  • उपाय- तरकीब, ढंग, युक्ति, जुगत, जुगाड़, तरीका, तदबीर. 
  • उपासना- इबादत, आराधना, पूजा, सेवा, अर्चना, प्रार्थना. 
  • उपेक्षा- अनाशक्ति, विराग, लापरवाही, विरक्ति, उदासीनता,
  • तिरस्कार, उल्लंघन, अवज्ञा, अवहेलना. 
  • उलझन- द्विविधा, अनिश्चय, संभ्रम, असमंजस, दुविधा, धर्म संकट, चक्कर. 
  • उलटा- प्रतिलोम, विपरीत, प्रतिकूल, विरुद्ध, ओंधा. 
  • उदास- चिंताकुल, उन्मन, अप्रसन्न, विषण्ण, खिन्न, उदविग्न, अन्यमनस्क. 
  • उतावला- जल्दबाज, व्यग्र, आतुर, अधीर, हड़बड़िया, उद्धत. 
  • उदाहरण- उद्धरण, दृष्टांत, मिसाल, नजीर, नमूना, निदर्शन. 
  • उत्साह- उबाल, जोश, हौसला, उमंग, साहस. 
  • उत्सुक- उत्कर्ण, व्यग्र, आतुर, उत्कंठित, रुझान, रुचि. 
  • उपमा- समानता, सादृश्य, मिलान, तुलना. 
  • उद्देश्य- मकसद, प्रयोजन, लक्ष्य, ध्येय, निमित्त, हेतु. 
  • उल्लास- प्रमोद, आह्लाद, आनंद, हर्ष, मौज. 
  • उजड्ड- उद्धत, अभद्र, धृष्ट, लंठ, गँवार, अक्खड़,  लम्पट. 
  • उथल-पुथल- इन्कलाब, रद्दो-बदल, हेरा-फेरी, विप्लव, हेर-फेर, बदलाव, परिवर्तन. 
  • उपकार- परोपकार, हितसाधन, भलाई, नेकी, कल्याण,अच्छाई, हित, उद्धार. 
  • उपजाऊ- उर्वरक, उत्पादक, फलप्रद. 
  • उपज- पैदावार, फसल, कृषिफल. 
  • उद्यत- प्रस्तुत, तैयार, तत्पर. 
  • उन्मूलन- उत्सादन, निरसन, अंत, खात्मा.  
  • उपालंभ- शिकवा, शिकायत, उलाहना. 
  • उपहास- उपेक्षा, हँसी, खिल्ली, अपमान. 
  • उल्लू- लक्ष्मीवाहन, कौशिक, उलुक.  
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं
Synonym को हिंदी भाषा में पर्यावाची या समानार्थी कहते हैं. हिंदी भाषा में भी कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिन का अर्थ दूसरे शब्द के लगभग समान अर्थ होते हैं उसे Synonym Word यानी पर्यावाची शब्द कहते हैं. पर्यावाची शब्द का परिभाषा – समान अर्थ रखने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं. उदाहरण के तौर पर अनुपम का मतलब अनोखा होता है और आदित्य का मतलब यूनिक होता है. अनुपम एवं आदित्य के लगभग समान अर्थ हैं इसलिए यह दोनों शब्द पर्यायवाची शब्द है. 
पर्यायवाची शब्दों का ज्ञान क्यों आवश्यक है?
लेखन में लगातार एक ही शब्द का प्रयोग करने से लेखन उबाऊ हो जाता है. जिससे पढ़ने वाले को नयापन नहीं लगता है. पढ़ने वाले की दृष्टि से अगर उसे पर्यायवाची शब्द का सही मतलब समझ में आएगा तो भाषा की समझ बेहतर हो जाती है. भाषा की सुंदरता एवं आदित्यता बनाए रखने के लिए पर्यायवाची शब्द का प्रयोग आवश्यक माना होता है. लेकिन इसका प्रयोग ध्यान पूर्वक करना चाहिए. उचित शब्दों का चयन करना अति आवश्यक होता है.

Similar Posts