स – अक्षर से पर्यायवाची शब्द

अक्षर से पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं. 

  • संतान- औलाद, बाल-बच्चे, संतति. 
  • संकेत- इशारा,, इंगित, सैन. 
  • संगम- मेल, मिलाप, मिलन, साथ, संग, संयोग, समागम, सम्मिलित. 
  • संग्रह- एकत्र, इकट्ठा, जमाव, संचय, संकलन. 
  • संतप्त- दुःखी, पीड़ित, वेदनाग्रस्त, व्यथित, क्लेशित. 
  • संक्रामक- छुतहा,, सांसर्गिक, संस्पर्शज. 
  • संलग्न- अनुबद्ध, नत्थी, सम्बद्ध, संयुक्त. 
  • संतोष- सब्र, संतुष्टि, तुष्टि, तृप्ति, तोष, इत्मीनान. 
  • संध्या- सायंकाल, साँझ, निशारम्भ, दिनावसान, दिनान्त, प्रदोषकाल, गोधूलि. 
  • संदिग्ध- शंका, संदेहजनक, संशयान्वित, शंकास्पद. 
  • संन्यासी- त्यागी, बैरागी, दणडी, विरत, परिब्राजक. 
  • संस्थापक- संचालक, मूलकर्ता, प्रवर्तक. 
  • संवाद- बातचीत, वार्तालाप, सम्भाषण. 
  • संसार- जग, जगत्, जगती, विश्व, दुनिया, इहलोक. 
  • सजग- सचेत, सतर्क, चौकस, चौकन्ना, सावधान, होशियार. 
  • सफल- कामयाब, फलवान, फलीभूत, कृतार्थ, कृतकृत्य. 
  • संहार- नाश, बरबादी, अन्त, समाप्ति, ध्वंस, विध्वंस. 
  • सच्चा- सत्यवादी, सत्यवान, सत्यभाषी, सत्यव्रत, सत्यधर्मी, सत्यनिष्ठ. 
  • सदा- सदैव, हमेशा, हरदम, नित्य, निरंतर, चिरन्तर. 
  • समय- वक्त, बेला, काल, अवधि. 
  • सभ्यता- शिष्टता, शिष्टाचार, भद्रता, सुशीलता, शीलवत्ता. 
  • समकालीन- समकालिक, समसामयिक, समवयस्क. 
  • समता- समानता, बराबरी, तुल्यता, साम्य, समत्व, सादृश्य. 
  • समान- बराबर, सम, तुल्य, अनुरूप, तत्सम, तद्रूप, सदृश. 
  • समस्त- सारा, समूचा, समर्ग, पूरा, कुल. 
  • समन्वय- सामंजस्य, संसर्ग, मेल, मध्य-मार्ग. 
  • समर्थन- अनुमोदन, मंडन, पक्षपोषण, पिष्टपोषण. 
  • समीचीन- ठीक, मुनासिब, उचित, वाजिब, उपयुक्त. 
  • समाप्ति- खात्मा, समापन, अन्त, इति, इतिश्री. 
  • समिति- संघ, संघटन, सभा, संस्था, संस्थान, गोष्ठी, मण्डली. 
  • समीक्षा- विवेचना, आलोचना, समालोचना, मीमांसा, निरूपण. 
  • सरल- आसान, सहज, सुगम, बोधगम्य, बोधात्मक, सुबोध. 
  • समुद्र- सागर, जलधाम, जलधि, नीरनिधि, उदधि, अब्धि, नीरधि, पयोधि, पयोनिधि, तोयनिधि, वारिधि, सिन्धु, नदीश, अर्णव, वारीश, पारावार, रत्नाकर. 
  • सम्राट- शाहंशाह, महाराजा, राजाधिराज, भूपति, अधिपति, अधीश्वर, नृपति. 
  • समूह- झुण्ड, संघ, संगठन, टोली, दल, मण्डली, समुदाय, वृन्द, निकर, निकाय, गण, पुन्ज, समुच्चय, कलाप, जत्था, राशि. 
  • साफ- निर्मल, स्वच्छ, पवित्र, उजला, उज्ज्वल, श्वेत, शुभ्र, धवल, गौर, शुचि, शुक्ल, सिति. 
  • सरस्वती- शारदा, वीणा, वीणापति, वीणावादिनी, हंसवाहिनी, गिरा, भाषा, भारती, इला, ब्राह्मी, वागीश, वागेश्वरी, महाश्वेता, निधात्री, वागिवधात्री, कर्णिका. 
  • सांसारिक- सांसारी, दुनियाबी, लोकपरक, लौकिक, एेहिक. 
  • सही- ठीक, सच, उचित, शुद्ध, वास्तविक, उपयुक्त, संगत, यथार्थ. 
  • सांत्वना- आश्वासन, दिलासा, ढाढ़स. 
  • सार- निचोड़, रस, सत्त, सत्त्व. 
  • सर्प- सरीसृप, सांप, अहि, नाग, विषधर, मणिधर, फणिधर, व्याल, फणी, भुजंग, उरग, पन्नग, द्विजि. 
  • सारंग- कोयल, सिंह, हाथी, मृगा, कामदेव. 
  • सारांश- निचोड़, सार, संक्षेप. 
  • सिंह- शेर, वनराज, शार्दूल, हरि, केशी, केहरि, केशरी, मृगारि, मृगराज, मृगेन्द्र, व्याघ्र, पुण्डरीक, वनहरि, बाहुबल, चित्रक, नाहर, नखायुध. 
  • सिंहासन- तख्त, राजगद्दी, राजासन. 
  • सिफारिश- अभिस्ताव, संस्तुति, अनुशंसा. 
  • सुगन्धि- सुरभि, महक, खुशबू, सुवास, परिमल. 
  • सीता- जानकी, जनककिशोरी, जनकतनया, जनकसुता, जगजननि, भूमिजा, वैदेही, रामप्रिया. 
  • सुन्दर- मोहक, मनोहर, मनोरम, मनभावन, रम्य, रुचिर, खूबसूरत, रमणीक, रमणीय, चारू, मनोज, ललित, कलित, कमनीय, मंजुल, ललाम. 
  • सुन्दरी- सुदर्शना, सुभगा, रुपराशि, रूपसी, छबीली, हसीना. 
  • सीमित- परिमित, परीसीमित, निश्चित, निर्धारित, मर्यादित. 
  • सुख- आनंद, मजा, चैन, परितोष. 
  • सूर्य- दिनकर, दिवाकर, भास्कर, प्रभाकर, भानु, अक्र, आदित्य, सविता, पतंग, कमलबन्धु, मारीचिमाली, चण्डांशु, रवि, हंस, तेजोराशि, दिनमणि. 
  • सौम्य- शिष्ट, नम्र, शांत, मिलनसार, विनीत. 
  • सुबोध- सुगम, सरल, आसान, सुस्पष्ट, बोधगम्य. 
  • सुविधा- सुगमता, सुभीता, आसानी, सहूलियत. 
  • सुस्ताना- रुकना, आराम, ठहरना, दम लेना, विश्राम. 
  • सोना- स्वर्ण, सुवर्ण, कञ्चन, हाटक, हेम, हिरण्य, जातरुप, जातक, चामीकर, पुष्कल, कनक, रुक्म, तामरस. 
  • स्तन- छाती, उरोज, कुच, उरस. 
  • सुअर- वाराह, वराह, शूकर, सूकर. 
  • स्तुति- पूजा, अर्चना, आराधना, प्रार्थना, प्रशंसा. 
  • स्पष्ट- प्रत्यक्ष, व्यक्त, प्रकट, साफ, जाहिर. 
  • स्त्री- महिला, नारी, सुन्दरी, प्रिया, अबला, रमणी, कामिनी, भामिनी, भार्या, वामा, वनिता, आर्या, अंगना, कलत्र, प्रमदा, ललना, कान्ता. 
  • स्थिर- स्थायी, स्थावर, निश्चल, दृढ़, अडिग. 
  • स्थल- भूमि, स्थान, जगह, ठाँव, ठौर. 
  • स्थावर- अचल, अटल, अचर, स्थिर, निश्चल. 
  • स्थायी- स्थिर, दृढ़, टिकाऊ, मजबूत, पक्का. 
  • स्वर्ग- देवलोक, परलोक, परमधाम, सुरलोक, इंद्रपुरी, दिव, द्यौ, सुरपुर, नाक, बैकुण्ठ. 
  • सम्पूर्ण- पूर्ण, समूचा, सर्व, सकल, समग्र, समस्त, अखिल. 
  • स्वतन्त्र- आजाद, मुक्त, रिहा, स्वाधीन, स्वायत्त. 
  • स्वागत- आवभगत, अगवानी, शुभागमन. 
  • स्वभाव- आदत, मिजाज, प्रकृति, प्रवृत्ति. 
  • स्वीकार- मंजूरी, कुबूल, स्वीकृति, अंगीकार. 
  • स्वादिष्ट- मजेदार, जायकेदार, रसदार, रुचिकर. 
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं
Synonym को हिंदी भाषा में पर्यावाची या समानार्थी कहते हैं. हिंदी भाषा में भी कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिन का अर्थ दूसरे शब्द के लगभग समान अर्थ होते हैं उसे Synonym Word यानी पर्यावाची शब्द कहते हैं. पर्यावाची शब्द का परिभाषा – समान अर्थ रखने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं. उदाहरण के तौर पर अनुपम का मतलब अनोखा होता है और आदित्य का मतलब यूनिक होता है. अनुपम एवं आदित्य के लगभग समान अर्थ हैं इसलिए यह दोनों शब्द पर्यायवाची शब्द है. 
पर्यायवाची शब्दों का ज्ञान क्यों आवश्यक है?
लेखन में लगातार एक ही शब्द का प्रयोग करने से लेखन उबाऊ हो जाता है. जिससे पढ़ने वाले को नयापन नहीं लगता है. पढ़ने वाले की दृष्टि से अगर उसे पर्यायवाची शब्द का सही मतलब समझ में आएगा तो भाषा की समझ बेहतर हो जाती है. भाषा की सुंदरता एवं आदित्यता बनाए रखने के लिए पर्यायवाची शब्द का प्रयोग आवश्यक माना होता है. लेकिन इसका प्रयोग ध्यान पूर्वक करना चाहिए. उचित शब्दों का चयन करना अति आवश्यक होता है.

Similar Posts