क – अक्षर से पर्यायवाची शब्द

अक्षर से पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं. 

  • कली- कल्पशाल, कोपल, कलिका, जालक, मुकुल, नवपल्लव, अँखुवा, ताम्रपल्लव. 
  • कमल- जलज, नीरज, नलिन, उत्थल, इन्दीवर, शतदल, शतपत्र, सरसिज, सरोज, सरसीरुह, सरोरुह, राजीव, वारिज,कंज, कुवलय, कोकनद, अरविन्द, अंबुज, अम्भोज, अब्ज, तामरस, मकरन्द, पुण्डरीक, पंकज, पाथोज, पद्म, परिजात. 
  • कपड़ा- वस्त्र, चीर, पट, वसन, परिधा, अम्बर, चैल, दुकूल. 
  • कई- अनेक, विविध, कई-एक, एकाधिक, नाना. 
  • कल्पवृक्ष- देववृक्ष, सुरतरु, पारिजात, कल्पतरु, कल्पशाल, कल्पद्रुम, मन्दार, हरिचन्दन. 
  • कल्याण- भलाई, मंगल, क्षेम, वंचना. 
  • कर- शुल्क, मालगुजारी, महसूल. 
  • कर- बाँह, हाथ, भुज, हस्त, पाणि. 
  • कला- विद्या, कौशल, फन, हुनर. 
  • कन्या- किशोरी, बालिका, कुमारी, कुँअारि, अविवाहित, बाला, अनूढ़ा. 
  • कण्ठ- गला, ग्रीवा, शिरोधरा. 
  • कटाक्ष- आक्षेप, व्यंग्य, छींटाकशी. 
  • कबूतर- कपोत, परेवा, हारीत, पारावृत, रक्तलोचन. 
  • कच्चा- अनपका, अपक्व, अप्रौढ़, कालपूर्व, अपरिपुष्ट. 
  • कब्ज- मलबद्धता, मलावरोध, मलबंध, कोष्ठबद्धता, बद्धकोष्ठ. 
  • कथन- विचार, मत, बयान, कथनी, वक्तव्य. 
  • कटु- तेज, कडवा, तीखा, रुखा, चरपाए, कर्कश, पेरुष, कड़ा, कठोर, रुक्ष, तीक्ष्ण. 
  • काक- काग, कौआ, काण, पिशुन, करठ, वायस. 
  • कारागार- जेल, कारावास, कैदखाना, बन्दीगृह. 
  • कामदेव- मन्मथ, मदन, मयन, मनोभव, मार, मनोज, मनसिज, मीन केतु, कुसुमशर, कन्दर्प, अनंग, रतिपति, कमरध्वज, केतन, पुष्पधन्वा, पन्चशर, स्मर. 
  • कामुकता- भोगासक्ति, इन्द्रियलोलुपता, विषयासक्ति, व्यभिचारिता, लम्पटता. 
  • कानाफूसी- फुसफुस, खुसर-फुसर, फिसफिस. 
  • किरण- अंशु, कर, रश्मि, मरीचि, मयूख. 
  • कार्तिकेय- शरभव, कुमार, स्कंद, षडानन. 
  • कुत्सित- बुरा, नीच, खराब, हेय, अधम, निकृष्ट, गर्हित, घृणित, लम्पट. 
  • क्रूर- निर्दय, निर्दयी, कठोर, दयाहीन.  
  • कुबेर- धनपति, धनेश्वर, धनद, धनेश, धनाधिप, राजराज, नृपराज, किन्नरेश, धनपाल, अधिपति, अलंकेश, यक्षराज. 
  • कुत्ता- सारमेय, श्वान, कुक्कुर, श्वा, शुनक. 
  • कूटनीति- दाँव-पेंच, छलबल, चाल, घात, कूटयुक्ति. 
  • कोयल- पिक, कलघोष, कोकिल, वसन्तदूत, काकपाली, मदनशलाका, श्यामा. 
  • कृपा- दया, करुणा, अनुग्रह, अनुकम्पा. 
  • कृष्ण- कन्हैया, श्याम, मोहन, मुरारी, वंशीधर माधव, नंदलाल, मुरलीधर, बनमाली, बनवारी, नंदनंदन, वासुदेव, गोविन्द, मुकुन्द, दामोदर, गिरिधर, गोपीनाथ, क्षीरसायी, ब्रज वल्लभ, हृषीकेश. 
  • कृतज्ञ- आभारी, एहसानमन्द, उपकृत, अनुगृहीत, ऋणी, कृतार्थ. 
  • कंचन- स्वर्ण, सोना, कनक, सुवर्ण. 
  • कंगाल- गरीब, निर्धन, दरिद्र, अकिंचन. 
  • कंदरा- गुफा, खोह, गुहा, गह्वर. 
  • कपकपी- थरथराहट, थरथरी, प्रकंपन. 
  • क्रोध- गुस्सा, तैश, कोप, अमर्ष, रोष, आक्रोश, क्षोभ, प्रकोप. 
  • केश- बाल, लट, कच, अलक, कुन्तल. 
  • केला- भानुफल, कदली, मोभा, रम्भा. 
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं
Synonym को हिंदी भाषा में पर्यावाची या समानार्थी कहते हैं. हिंदी भाषा में भी कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिन का अर्थ दूसरे शब्द के लगभग समान अर्थ होते हैं उसे Synonym Word यानी पर्यावाची शब्द कहते हैं. पर्यावाची शब्द का परिभाषा – समान अर्थ रखने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं. उदाहरण के तौर पर अनुपम का मतलब अनोखा होता है और आदित्य का मतलब यूनिक होता है. अनुपम एवं आदित्य के लगभग समान अर्थ हैं इसलिए यह दोनों शब्द पर्यायवाची शब्द है. 
पर्यायवाची शब्दों का ज्ञान क्यों आवश्यक है?
लेखन में लगातार एक ही शब्द का प्रयोग करने से लेखन उबाऊ हो जाता है. जिससे पढ़ने वाले को नयापन नहीं लगता है. पढ़ने वाले की दृष्टि से अगर उसे पर्यायवाची शब्द का सही मतलब समझ में आएगा तो भाषा की समझ बेहतर हो जाती है. भाषा की सुंदरता एवं आदित्यता बनाए रखने के लिए पर्यायवाची शब्द का प्रयोग आवश्यक माना होता है. लेकिन इसका प्रयोग ध्यान पूर्वक करना चाहिए. उचित शब्दों का चयन करना अति आवश्यक होता है.

Similar Posts